सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने भुइयांडीह में 251 व्रतधारियों के बीच सूप, साड़ी व सम्पूर्ण छठ पूजन सामग्री का किया वितरण

सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने भुइयांडीह में 251 व्रतधारियों के बीच सूप, साड़ी व सम्पूर्ण छठ पूजन सामग्री का किया वितरण

जमशेदपुर। शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था लोक समर्पण के तत्वावधान में संस्था के अध्यक्ष ललित दास के नेतृत्व में रविवार को झरना घाट शिव मंदिर प्रांगण, बाबूडीह, भुइयांडीह में सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर 251 जरूरतमंद व्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान व्रतधारियों को सूप, साड़ी, सम्पूर्ण पूजन सामग्री (नारियल, गन्ना, पानीफल, अमरूद, गागर नींबू, सेव, संतरा, केला, अदरक, हल्दी) दीया-बाती व अन्य सामग्री का पैकेट श्रद्धापूर्वक भेंट किया गया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ललित दास ने कहा कि हमारा प्रयास रहता है कि पर्व-त्यौहार के मौके पर आसपास के जरूरतमंद परिवार की आस्था आर्थिक कारणों से कमजोर न हो। इसके लिए संस्था की ओर से पहल की गयी है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य करती रहेगी।

इस दौरान लोक समर्पण के सचिव नीरज कुमार, अभिषेक अग्रवाल, ज्ञान सिंह चौहान, सुभाष मुखी, रूपेश साहू, जगजीत सिंह, अंकित अग्रवाल, अर्णव कुमार समेत स्थानीय मिथिलेश साव, लोहा यादव, सोनू सिंह, मुन्ना साव, मनोज साव, अमन, दीपक, राहुल समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर भाजपा का जोर, भाजपा जमशेदपुर महानगर के मासिक संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण