*राँची।* झारखण्ड, राँची मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बताया है कि आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है।
राँची और इसके आसपास के क्षेत्रों में 26 अक्टूबरः सुबह मध्यम कोहरा रहेगा। 27-28 अक्टूबर को दिन भर बादल छाए रहने और दो या अधिक बार हल्की बारिश की संभावना है। 29 अक्टूबर को बादल छाए रहने के साथ गरज और मध्यम वर्षा की संभावना। वहीं 30 अक्टूबर को सुबह मध्यम कोहरा, इसके बाद मौसम सामान्यतः साफ रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, 26 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी इलाके को छोड़कर राज्य के कई भागों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं पश्चिमी झारखण्ड के जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 27 अक्टूबर को दक्षिणी झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं मेघ गर्जन और हल्की वर्षा की संभावना है।
28 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 29 और 30 अक्टूबर को मेघ गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की वर्षा होने कि संभावना है।





