CBSE ने घोषित की 21वीं CTET परीक्षा की तारीख
दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 21वीं सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) की परीक्षा की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 8 फरवरी 2026, रविवार को होगी। परीक्षा देशभर के 132 शहरों में आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जा सकते हैं।
परीक्षा का प्रारूप
परीक्षा दो पेपरों में होगी: पेपर-1 और पेपर-2।
परीक्षा 20 भाषाओं में ली जाएगी।
CBSE हर साल दो बार CTET आयोजित करता है – जुलाई और दिसंबर सेशन में। इस साल जुलाई सेशन का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ।






