बाढ़ू में दिल दहलाने वाली खबर पति ने पत्नी को धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी

बाढ़ू में दिल दहलाने वाली खबर पति ने पत्नी को
धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी

कांके के बाढ़ू में दिल दहलाने वाली खबर, 40 वर्षीय जगदीश महली ने खुद की पत्नि को बीते शुक्रवार रात लगभग 10 से 11 बजे के बीच धारदार हथियार से वार कर, कर दी हत्या, जगदीश ने साक्ष्य को छिपाने के लिए खून के लगे धब्बे को पानी से साफ कर दिया। ताकी किसी को कानो कान खबर ना लगे फिर जगदीश ने अपनी पत्नि की लाश को एक बोरा में बाँध कर फेंकने की फिराक में ही था की, इस दौरान पिठौरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पाण्डेय को गुप्त सूचना मिलने के पश्चात अपने दल बल के साथ रात में ही जगदीश के घर अचानक दबिश दी। और आरोपी जगदीश को दबोच लिया। पिठौरिया थाना जगदीस को थाना ले जाकर मामले की गंभीरता से जानकारी ली जा रही है। वहीँ शव को पुलिस कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई