छठ पर्व की तैयारी को लेकर पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में तालाबों की साफ-सफाई का कार्य लगातार जारी

छठ पर्व की तैयारी को लेकर पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में तालाबों की साफ-सफाई का कार्य लगातार जारी

जमशेदपुर : आगामी छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने अपने निजी खर्चे से गदड़ा स्थित ढापू तालाब की साफ-सफाई का कार्य लगातार जारी रखा है। आज दूसरे दिन भी करीब 20 मजदूरों की टीम के साथ तालाब की सफाई का कार्य संपन्न कराया गया।
इसके साथ ही गुरुवार से गदड़ा स्थित कारगिल तालाब में भी सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान तालाब के चारों ओर की कटीली झाड़ियों को कटवाया गया, आस-पास के क्षेत्रों की पूरी तरह सफाई कराई गई, तथा तालाब में जमे कचरे को निकालने का कार्य भी किया जा रहा है। इन सभी प्रयासों का उद्देश्य यह है कि छठव्रतधारियों को पूजा-अर्चना के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि दोनों तालाबों की साफ-सफाई पूर्ण होने के पश्चात वहां विद्युत सज्जा (लाइटिंग) की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि “हमारा प्रयास है कि छठव्रतधारियों को संध्या और सुबह बेला में एक स्वच्छ, सुरक्षित और प्रकाशमय वातावरण मिले।” उन्होंने यह भी कहा कि ढापू और कारगिल तालाबों की सफाई के बाद क्षेत्र के अन्य तालाबों की भी सफाई कराई जाएगी, जिससे सभी श्रद्धालु स्वच्छ वातावरण में छठ पर्व का अनुष्ठान कर सकें।
इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य विश्वजीत भगत, रमन श्रीवास्तव, महेंद्र यादव, नरेंद्र कुमार, बबलू गुप्ता सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई