जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को आयोजित की गई।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

प्रखण्ड प्रभारी एवं सह प्रभारी के साथ जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने हस्ताक्षर अभियान का समीक्षा किया – परविंदर सिंह

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी शामिल हुए।
बैठक में जिला प्रभारी श्री बेदी ने सभी प्रखण्ड प्रभारी एवं सह प्रभारी से वोट चोर गद्दी छोड हस्ताक्षर अभियान का प्रखण्डवार समीक्षा किया। जिला प्रभारी ने निर्देशित किया कि प्रखण्ड और मण्डल क्षेत्र में कैंप लगा कर अधिक लोग से हस्ताक्षर लेकर फार्म को जिला कांग्रेस कार्यालय में जमा कराएऐं।
जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह एवं बलजीत सिंह बेदी ने घाटशिला विधान सभा उप चुनाव मे गठबंधन प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन को जीत दिलाने के लिए प्रखण्ड प्रभारी एवं सह प्रभारी को लगातार प्रखण्ड एवं मण्डल क्षेत्र में जा कर प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं पदाधिकारी को जोड़कर अभियान चलाना है। प्रखण्ड पर्यवेक्षक के साथ चुनाव अभियान को चलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करें।
बैठक में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, साकची प्रखण्ड- राजेश चौधरी एवं राकेश साहू, गोलमुरी प्रखण्ड- रंजीत सिंह कल्लू, बिरसानगर प्रखण्ड- शशि कुमार सिन्हा टेल्को प्रखण्ड- राजकिशोर यादव, कदमा-सोनारी प्रखण्ड- संजय तिवारी, जुगसलाई प्रखण्ड- सुनील प्रसाद, जमशेदपुर ग्रामीण- राजा सिंह राजपूत एवं अपर्णा गुहा, सुल्तान अहमद, पटमदा प्रखण्ड- अंसार खान एवं अशोक सिंह क्रांतिकारी, अशोक महतो, बोडाम प्रखण्ड- विश्वजीत जेना एवं इंतिखाब, चाकुलिया प्रखण्ड- रईस रिजवी छब्बन एवं अफ्सर ईमाम, बहरागोड़ा प्रखण्ड- प्रताप यादव गुड़ाबांदा प्रखण्ड- बबलू नौशाद, धालभूमगढ प्रखण्ड- हरिराम टुडू, घाटशिला प्रखण्ड- राजकिशोर प्रसाद, मुसाबनी प्रखण्ड- अमित दोसाज, पोटका प्रखण्ड- संजय झा संत, वरिष्ठ नेता में ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, डाॅ परितोष सिंह, परविंदर सिंह सोहल, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, सुखदेव सिंह मल्ली, फजल खान, पवन झा, राजा शामिल हुए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई