कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम की सफलता को लेकर बैठक संपन्न

कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम की सफलता को लेकर बैठक संपन्न

प्रखंड पर्यवेक्षक और वरिष्ठ कांग्रेसी हुए शामिल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में बिस्तूपुर तिलक पुस्तकालय में कार्यक्रम की सफलता को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षक और कांग्रेस के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा की वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पार्टी भारत के नागरिक के मतदाता सूची में हेर फेर और मताधिकार से वंचित करने की प्रथा को समाप्त करने की माँग करते हुए पूरे देश में हस्ताक्षर अभियान चला कर विरोध कर रही है उन्होंने कहा कि हमारा लोकतंत्र वोट की शक्ति पर टिका है, आज यह नीव ही खतरे में है, अलग अलग विधानसभाओं में मतदाता सूची में लाखों प्रविष्टिया अधूरी है । कांग्रेस पार्टी वोटर लिस्ट को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है इसके लिए चुनाव आयोग से सुधारात्मक कदम उठाने की मांग करते है ।
सभी प्रखंड पर्यवेक्षक को सभी प्रखंड में हस्ताक्षर कार्यक्रम को बूथ स्तर पर चला कर पूर्वी सिंहभूम जिले में 1 लाख हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य रखा गया ।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी गोपाल प्रसाद,प्रखंड पर्यवेक्षक विजय यादव,डॉ परितोष कुमार,सामंतों कुमार,के के शुक्ला, प्रिंस सिंह,अशोक सिंह, राजीव मिश्रा,राम लाल पासवान,अमरजीत नाथ मिश्रा, संजय यादव,आनंदमय पात्रों,रजनीश सिंह, चिन्न राव, अविनाश सिंह,संजय यादव,राकेश साहू,मौलाना अंसार,सुदर्शन तिवारी ,उदय सिंह,गुरदीप सिंह,बिस्वजीत जेना, राजा सिंह राजपूत, अमित दोसाज,आशुतोष सिंह,फ़िरोज़ ख़ान, सोनू सिंह ,जितेंद्र सिंह ,सहित वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित थे ।

भवदीय
परविंदर सिंह
जिला अध्यक्ष कांग्रेस

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई