धनबाद। पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच हुए मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया है।

धनबाद। पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच हुए मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया है। मुठभेड़ की घटना धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के राजगंज में मंगलवार की सुबह हुई है।

पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी भानु मांझी को गोली लगी है। अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की दोनों तरफ से गोली चली।

इस दौरान एक अपराधी भानु मंझी को गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर एसएसपी समेत गई पुलिस अधिकारी पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई