Dhanbad: घर में हुई दर्दनाक घटना, तीन शव बरामद

धनबाद: धनबाद के जोगता थाना क्षेत्र स्थित न्यू साइडिंग एक नंबर कॉलोनी में एक दंपति और उनकी मासूम बच्ची की संदेहास्पद मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मरने वालों में राजा अंसारी (26), उसकी पत्नी अमीना खातून (21) और करीब दो साल की उनकी बच्ची मायरा शामिल है। इन तीनों का शव मंगलवार की देर रात उनके ही घर से पुलिस ने बरामद किया है। स्थानीय लोगों की माने तो पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। घर का मुखिया राजा अंसारी मजदूरी करता था। मंगलवार की शाम भी वह कतरास से मजदूरी करके घर लौटा था। लोगों ने बताया कि घर लौटते वक्त उसके हाथ मे सब्जियों से भरी एक झोली थी। वहीं घर पहुंचने के बाद भी किसी बात को लेकर दंपति में झगड़ा हुआ था। इसके बाद सन्नाटा छा गया।

पड़ोसियों ने बताया कि देर रात तक कोई घर से आवाज नही आने पर लोगों ने घर मे झांक कर देखा तो सभी अचेत पड़े थे। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, घटना की सूचना पर जोगता थाना प्रभारी पवन कुमार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस दौरान पुलिस को घर मे रखे एक बर्तन में पीले रंग का द्रव्य मिला है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। साथ ही तीनो शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) भेज दिया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।