टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज के वाईस प्रेजिडेंट श्री डी बी सुंदरा रामाम जी एवं झारखण्ड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री सौरव तिवारी जी के हाथों हुआ।

आज गोपाल मैदान बिस्टुपुर में 18वें स्वदेशी मेला का शुभारम्भ झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा, जमशेदपुर पूर्वी कि विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू, टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज के वाईस प्रेजिडेंट श्री डी बी सुंदरा रामाम जी एवं झारखण्ड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री सौरव तिवारी जी के हाथों हुआ।
उद्घाटन समारोह का अध्यक्षता सी बी एम डी के चेयरमैन मुरलीधर केडिया जी, स्वागत भाषण अशोक गोयल जी, विषय प्रवेश मनोज सिंह जी, स्वदेशी सन्देश बन्दे शंकर सिंह जी, मंच संचालन अमित मिश्रा जी और धन्यवाद ज्ञापन राजपती जी ने किया।
मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा जी ने कहा कि स्वदेशी मेला राष्ट्रीय विचारों से प्रेरित है। लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार बाजार में सामान लेने जाते है जिसमे उनकी कामना छुपी होती है। लेकिन स्वदेशी मेला का बाजार कामना के साथ साथ भावना भी जुडी होती है। उन्होंने कहा कि भारत को आजादी तो मिली लेकिन हम आर्थिक रूप से कितने आज़ाद हैं उसका आंकलन हम गाओं के व्यक्ति को देख कर लगा सकते हैं। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हममे शोध का बोध होना चाहिए। आज इन्नोवाशन और नवाचार हमारे लिए बहुत आवश्यक है। यदि हमारे यहाँ बाहर कि कम्पनियां आती हैं और व्यापार करती हैं तो उसमे भी देश बढ़ता है लेकिन वो होरीज़ोंटल ग्रोथ होता है। लेकिन यदि हमारे भारत कि कम्पनियां बढ़ती है, शोध करती है और हम पूर्ण स्वदेशी भावना के साथ उसके उत्पाद का प्रयोग करते हैं तो देश में वर्टीकल ग्रोथ होता है। उन्होंने कहा कि देश के व्यापारियों में शोध कि ललक होनी चाहिए तभी हम सबकी आत्मनिर्भरता देश कि आत्मनिर्भरता से जुड़ेगी। अंत में उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को तीन चीज़ों का स्मरण जरूर होना चाहिए हम क्या थे, क्या हैं और क्या हो पाएंगे, हम जब इसका चिंतन करते हैं तो अपने विकास के लिए सही रास्ता ढूंढ़ पाएंगे।

टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष डी बी सुंदरा रामम जी ने कहा कि जमशेदजी टाटा और स्वामी विवेकानन्द जी के बीच एक मुलाक़ात से भारत में पहली स्टील कंपनी कि नीव रखी गयी। टाटा स्टील अपने छमता से बढ़कर समाज कि सेवा का भाव रख कर कार्य करने का प्रयास करती है। हम बाहरी कंपनियों से गुंन्वत्ता में कही से कम नहीं है, बस जरूरत है कि वैश्विक बाजार में निरंतर अच्छी प्रतिस्पर्धा बनाये रखने में सरकार और लोगों को सहयोग बना रहे। आज चाइना में बने स्टील सस्ता इसलिए है क्यूंकि उनका पूरा ट्रेडिंग वहाँ कि सरकार देखती है। उन्होंने वर्तमान में भारत सरकार के प्रयासों कि सराहना कि जिसके वजह से आज भारतीय स्टील कंपनी का नुक्सान होने से बचा है।
पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू जी ने स्वदेशी मेला के 25 वर्षो के प्रयासों का सराहना कि और स्वदेशी के प्रचार प्रसार के लिए आज कि सरकार भी प्रयास कर रहीं है इसका जिक्र किया।
मेले में मीरा मुंडा, अनिल सिंह, शम्भूनाथ सिंह, चंद्र शेखर मिश्रा, जे के राजू, पंकज सिंह, अभिषेक बजाज, गुरजीत सिंह, कंचन सिंह, आशा देवी, जटा शंकर पाण्डेय, मुकेश ठाकुर, बीरेंद्र कुमार, के पी चौधरी इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।