भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक हुई सम्पन्न, स्थानीय मुद्दों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति
जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय में रविवार को महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन प्रदेश भाजपा द्वारा निर्देशित आगामी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन और महानगर क्षेत्र में चल रहे मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए किया गया। बैठक में “आत्मनिर्भर भारत” अभियान अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रमों, मंडलों में कार्यशालाओं के आयोजन, मंडल क्षेत्रों की स्थानीय समस्याओं, थाना क्षेत्रों में अवैध कारोबार एवं हेलमेट जांच के नाम पर अवैध वसूली समेत राशनिंग विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और डीलरों की मनमानी के खिलाफ आवाज बुलंद करने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई एवं आगामी कार्ययोजना भी तय की गई।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कुमार सिंह, मिथलेश सिंह यादव, जटाशंकर पांडेय, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ. राजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह, महामंत्री अनिल मोदी, संजीव सिंह, जितेंद्र राय, विजय तिवारी, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, अखिल सिंह, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, मंजीत सिंह, सागर राय, रमेश बास्के, मुचीराम बाउरी, संजीत चौरसिया समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्षगण एवं मंडल प्रभारी एवं प्रवासीगण मौजूद रहे।






