पूर्वी सिंहभूम में संगठन सृजन अभियान में भी गंभीर अनियमितताएँ (फ्रॉड) की गई हैं: बबलू झा

सेवा में,
सम्मानित संपादक महोदय,
सभी दैनिक अखबार एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया।

विषय: पूर्वी सिंहभूम में संगठन सृजन अभियान में भी गंभीर अनियमितताएँ (फ्रॉड) की गई हैं: बबलू झा

महोदय,
मैं और हमारा परिवार कई दशकों से कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को अपने खून पसीने एवं तन मन धन से सींची हैं, इसीलिए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएंगे।

पूर्वी सिंहभूम में संगठन सृजन अभियान में भी गंभीर अनियमितताएँ (फ्रॉड) की गई हैं। केशव कमलेश महतो
झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं के राजू झारखंड ने हारे हुए भागे हुए धनवान बडे नेता के दबाव मे ग़लत तथ्यों को प्रस्तुत कर ग़लत निर्णय करवा लिया है।
पहली बार एआईसीसी द्वारा नियुक्त प्रभारी अनंत पटेल के द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक के पैनल लिस्ट को दरकिनार कर अध्यक्ष बना दिया गया जो सरा सर गलत है ।
माननीय तपस्वी राहुल गांधी जी के अनुसार अन्याय और षड्यंत्र के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए ।
मैं बबलू झा अपने झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड प्रभारी से अनुरोध करता हूं कि पर्यवेक्षकों के द्वारा बनाई गई सूची को 3 दिनों के आंदर सार्वजनिक करें अन्यथा लोकतांत्रिक तरीके से अनशन, काला झंडा, पुतला दहन कर पुरजोर विरोध किया जाएगा ।

भवदीय,
बबलू झा,
जिला उपाध्यक्ष,
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई