शिल्पा राव को फिल्म जवान (2023) के गाने “चलेया” के मंत्रमुग्ध कर देने वाले गायन के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

मैं चाहती थी कि राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में मेरा लुक भी मेरी तरह ही साधारण हो: शिल्पा राव

शिल्पा राव को फिल्म जवान (2023) के गाने “चलेया” के मंत्रमुग्ध कर देने वाले गायन के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शाहरुख खान और नयनतारा अभिनीत “चलेया” में शिल्पा का प्रदर्शन उनके संगीत के सफ़र में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अपनी जीत पर परिवार की प्रतिक्रिया के बारे में शिल्पा कहती हैं, “यह पुरस्कार मुझसे ज़्यादा मेरे परिवार का है। मेरे माता-पिता, पति रितेश और भाई अनुराग मेरे जीतने की खबर सुनकर बहुत उत्साहित थे।”

अपनी जीत के बाद और भी ख़ास बन चुके इस गाने से जुड़ी यादें साझा करते हुए गायिका कहती हैं, “चलेया हमेशा से एक ख़ास गाना रहा है और मेरी यादें उस समय की हैं जब मुझे शाहरुख़ सर के ऑफ़िस से पहली बार फ़ोन आया था कि मैं ये गाना गाऊँगी। इसके अलावा, संगीत निर्देशक अनिरुद्ध रविचंदर के साथ काम करने की भी ढेरों यादें हैं। वो हफ़्ता बेहद खूबसूरत था, पहली बार गाना सुनना, उसे रिकॉर्ड करना, और कमरे में मौजूद ज़बरदस्त ऊर्जा ने उस अनुभव को और भी शानदार बना दिया।”

इस ख़ास दिन पर पारंपरिक परिधान में अपने लुक को सादा रखने वाली गायिका कहती हैं, “मैं हमेशा से अपने इस ख़ास पल के लिए बंदगला पहनना चाहती थी और राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से बेहतर और क्या मौका हो सकता है। ये बेहद आरामदायक और स्टाइलिश है। मैं चाहती थी कि मेरा लुक भी मेरी तरह सादा हो।”

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।