Shilpa Rao: बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव संग कल्पना सोरेन ने मिलाए सुर में सुर, एक्स पर शेयर किया

राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद गायिका शिल्पा राव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधायक कल्पना सोरेन के साथ गाना भी गाया। मुख्यमंत्री ने शिल्पा को बधाई दी और उनकी उपलब्धि को झारखंड के लिए गर्व का क्षण बताया। शिल्पा ने अपने गायन के सफर को साझा किया और इस सम्मान को सपने के सच होने जैसा बताया।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड की धरती ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा से देश को मंत्रमुग्ध कर दिया है। बॉलीवुड की मशहूर गायिका और जमशेदपुर की बेटी शिल्पा राव पार्श्व गायन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने आईं तो गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन के साथ सुर में सुर मिलाए।

दोनों ने मिलकर ये जो मुश्किल से दिल को सलामत रखा, टूट जाएगा…गीत गुनगुनाया। यह पहली बार है कि कल्पना सोरेन की गायकी की छिपी प्रतिभा दुनिया के सामने आई। हालांकि, जारी वीडियो में उन्होंने हंसते हुए अपनी आवाज को खराब बताया, लेकिन उनके सुरों ने शिल्पा राव के साथ मिलकर एक जादुई समां बांध दिया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर शिल्पा राव को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका के सम्मान के लिए हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने कहा कि शिल्पा राव की यह उपलब्धि झारखंड के लिए गर्व का क्षण है। हमारी बेटियों ने बार-बार राष्ट्रीय मंच पर राज्य का नाम रोशन किया है। यह सम्मान न केवल शिल्पा की मेहनत का प्रतीक है, बल्कि यह झारखंड की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

शिल्पा राव ने मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन के साथ अपने गायकी के सफर को साझा किया। जमशेदपुर से शुरू हुआ उनका यह सफर आज बॉलीवुड में एक सुनहरा अध्याय बन चुका है।

उन्होंने अपनी यात्रा में मिले समर्थन और चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है।

मुख्यमंत्री ने शिल्पा को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी सफलता राज्य की बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें हासिल करने की प्रेरणा देगी।

इस मुलाकात ने न केवल शिल्पा की उपलब्धियों को सेलिब्रेट किया, बल्कि कल्पना सोरेन की गायकी ने भी एक नया रंग जोड़ा।

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर भाजपा का जोर, भाजपा जमशेदपुर महानगर के मासिक संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण