चौथा बाल मेला 14 से बोधि मैदान में होगा आयोजित -सुधीर सिंह बनाए गए मेला संयोजक

चौथा बाल मेला 14 से बोधि मैदान में होगा आयोजित
-सुधीर सिंह बनाए गए मेला संयोजक

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय द्वारा आयोजित चौथा बाल मेला इस बार 14 से 20 नवंबर तक बोधि मैदान, गरम नाला (राजेंद्र विद्यालय के समीप) में आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय श्री राय द्वारा आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में मेले का संयोजक सुधीर सिंह को बनाने की भी घोषणा हुई।
बैठक के बारे में मंजू सिंह ने बताया कि बाल मेले में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं और प्रदर्शनी पर बैठक में विशेष रूप से चर्चा की गई। 14 नवंबर को बाल मेले का उद्घाटन होगा और 20 नवंबर को इसका समापन समारोह होगा।
बैठक में विधायक श्री राय ने कहा कि इस मेले में जमशेदपुर के सभी स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी जो भी बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहते हैं, उन्हें गूगल फार्म भरना होगा। बहुत जल्द गूगल फार्म सभी स्कूलों को भेज दिया जाएगा। दुर्गा पूजा के बाद सभी स्कूलों को निमंत्रण भेजा जाएगा और निजी तौर पर उनसे संपर्क भी साधा जाएगा।
मंजू सिंह ने बताया कि मेले में बच्चों के लिए लाभकारी स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सातों दिन अलग-अलग आयु समूह के बच्चों के लिए खेलकूद, क्विज, योगा, चित्रांकन, निबंध, भाषण, गीत, नृत्य आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। हर संध्या स्टेज शो होगा। बच्चों के मनोरंजन की भी व्यवस्था की जाएगी।
बैठक में एसपी सिंह, मंजू सिंह, अमृता मिश्रा, पुष्प लता सेनापति, श्याम जी, हेमंत पाठक आदि शामिल थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर भाजपा का जोर, भाजपा जमशेदपुर महानगर के मासिक संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण