झारखण्ड में कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर रेल टेका डहर छेका आंदोलन आज से शुरू हो गया है।
इस आंदोलन का असर धनबाद मंडल के ट्रेन का परिचालन पर देखने को मिल रहा है। रेल रोको आंदोलन के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं कुछ ट्रेनों के समय और मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।





