यूआइएसएल के एमडी ऋतुराज सिन्हा ने शहर के विकास का रोडमैप बताया, सड़क, पानी, बिजली, साफ – सफाई की सेवाओं का होगा विस्तार

यूआइएसएल के एमडी ऋतुराज सिन्हा ने शहर के विकास का रोडमैप बताया, सड़क, पानी, बिजली, साफ – सफाई की सेवाओं का होगा विस्तार

जमशेदपुर में लोगों को पानी,बिजली और सड़क के अलावा साफ सफाई की क्वालिटी बेहतर मिलेगी. इसके लिए पूरे जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र में सारी सुविधा देने को टाटा स्टील की शत प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) पूरी तरह तैयार है. यह जानकारी टाटा स्टील यूआइएसएल के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा ने दी. श्री सिन्हा शुक्रवार को जमशेदपुर के यूनाइटेड क्लब में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया.उन्होंने बताया कि टाटा स्टील यूआइएसएल जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिम के वैसे क्षेत्रों में भी पानी देने को तैयार है, जहां तक पानी का कनेक्शन जा सकता है. वहां नय संरचनाएं तैयार हो गयी है. बिजली की भी आपूर्ति कई इलाके में होगी जबकि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को भी विकसित किया जा रहा है ताकि नागरिक सुविधाओं को और बेहतर किया जा सके. उन्होंने बताया कि सड़कों का हाल बेहाल है. अत्यधिक बारिश के कारण जितने भी रिपेयरिंग हो रहे है, वह बरबाद हो जा रहा है. बारिश पूरी तरह थमने का इंतजार किया जा रहा है. सड़कों के गड्डों को भरा जा रहा है. वह भी भर जा रहा है. लेकिन जैसे ही बारिश थम जायेगी, वैसे वैसे सारी सड़कों को फेज स्तर पर बना दिाय जायेगा.।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई