घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र की सभी स्ट्रीट लाइट, हाईमास लाइट एवं सोलर लाइट की मरम्मती एवं सुचारू संचालन का कार्य तेज़ी से जारी है।
यह कार्य स्व.रामदास सोरेन जी के सुपुत्र श्री सोमेश चन्द्र सोरेन जी के मार्गदर्शन एवं निर्देश पर किया जा रहा है। उनकी दूरदृष्टि और संवेदनशीलता का ही परिणाम है कि आज हर चौक-चौराहे को रोशनी से जगमगाने का अभियान चल रहा है।
त्यौहार की खुशियाँ तभी सार्थक होती हैं, जब अंधेरे की जगह रोशनी का संचार हो और लोग बिना किसी असुविधा के सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें। यही उद्देश्य लेकर झा.मु.मो. कार्यकर्ता लगातार जुटे हुए हैं।
इस कार्य को सफल बनाने में झा.मु.मो. के कार्यकर्ता लगातार जमीनी स्तर पर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। विशेष रूप से संगठन सचिव मो जलील,घाटशिला पंचायत के मुखिया प्रफुल्ल चंद हांसदा,प्रकाश निषाद, राजा सिंह, सौरभ बोस, शंभू दे, विष्णु शर्मा, शुभम शर्मा, प्रकाश राय
इन सभी की सक्रिय भागीदारी से ही यह कार्य अभियान का रूप ले पाया है।





