Chaibasa : साइबर अपराधी झारखंड सरकार की योजनाओं के नाम पर किसानों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। जिला गव्य विकास विभाग ने सतर्क होकर सदर थाना में मामला दर्ज कराया है। ठगों ने कृषि मंत्री के सचिव बनकर किसानों से योजना स्वीकृत होने की बात कही और लाभ के लिए पहले भुगतान करने को कहा।इस मामला को लेकर जिला गव्य विकास विभाग सतर्क हो गया ह।
जिला गव्य विकास पदाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध काल या पैसों की मांग पर विश्वास न करें। इस तरह की जानकारी तुरंत संबंधित प्रखंड गव्य विकास पदाधिकारी या जिला गव्य विकास कार्यालय को दें,






