Ranchi :आदित्यपुर नगर निगम स्थित खरकई नदी के सौंदर्यीकरण के साथ ही नदी साफ सफाई का कार्य होगा। इसके अलावा कचरा निस्तारण से लेकर नदी के गाद को भी निकाला जायेगा। केंद्र सरकार की योजना अर्बन रिवर मैनेजमेंट की प्लान के तहत किया जायेगा
बुधवार को रांची के बीएनआर होटल में नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के तहत अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जमशेदपुर, आदित्यपुर, जुगसलाई, रांची, धनबाद समेत 14 निकाय के प्रशासक एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे। और बैठक में निर्णय लिया की अब नदी किनारे रेस्तरां से लेकर चिल्ड्रेन पार्क के अलावा कैफेटेरिया तक बनाए जायेंगे।






