ज़ी सिनेमा पर धमाकेदार प्रीमियर का ऐसा तूफ़ान जो हर टीवी स्क्रीन पर छा जाएगा
मुंबई, सिनेमा हमें एक नई दुनिया में ले जाता है – दिलों को जोड़ता है, रगों में जोश भरता है और हर घर में उत्सव का माहौल बना देता है। और इस जादू को सबसे बेहतर समझता है ज़ी सिनेमा। भारत का सबसे भरोसेमंद हिंदी मूवी डेस्टिनेशन अब तक लगातार देशभर के दर्शकों को बड़े-बड़े ब्लॉकबस्टर एंटरटेनमेंट देता आया है। धमाकेदार वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ, ज़ी सिनेमा इस सिलसिले को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए तैयार है, वो भी 24×7, बिना रुके, बिना थमे! आने वाले महीनों में दर्शकों को बांधकर रखने वाला है। दर्शक देख पाएंगे सबसे बड़े स्टारकास्ट वाली शानदार फिल्में, जाट से जिसमें सनी देओल गदर-2 के बाद एक बिल्कुल नए और ज़बर्दस्त अवतार में नज़र आएंगे,वहीं स्काई फ़ोर्स में अक्षय कुमार एक रोमांचक कहानी और शानदार परफॉर्मेंसेज़ के साथ नज़र आएंगे। इस उत्साह को और बढ़ाने के लिए लाइनअप में शामिल हैं कुछ बेहद असरदार और सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानियां जैसे द केरल स्टोरी, द साबरमती रिपोर्ट, इमरजेंसी और साथ ही मास और फैमिली एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्में जैसे वेट्टैयन, संक्रांतिकी वास्थुनाम, देवा और भी बहुत कुछ!





