दिशोम गुरु को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्पताल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

दिशोम गुरु को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्पताल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल जाकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

पीएम नरेंद्र मोदी सर गंगाराम हॉस्पिटल पहुंचे और उन्होंने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। साथ ही सीएम हेमंत सोरेन के कंधे पर हाथ रखकर हिम्मत बंधायी। पीएम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। लिखा कि – झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उनका पूरा जीवन जनजातीय समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहा, जिसके लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।