टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहने हुए मुझे 14 साल हो गए हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा।
सफ़ेद कपड़ों में खेलना एक बहुत ही निजी अनुभव है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं।
जब मैं इस प्रारूप से दूर जा रहा हूँ, तो यह आसान नहीं है – लेकिन यह सही लगता है। मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा दिया है।
मैं खेल के लिए, मैदान पर जिन लोगों के साथ खेला, उनके लिए और हर उस व्यक्ति के लिए आभार से भरा दिल लेकर जा रहा हूँ जिसने मुझे इस दौरान देखा।
मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूँगा





