JMM प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य को नीरज मिश्रा नें भेंट किया – “स्वर्वेद”
मंगलवार झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य से उनके हरमू स्थित कार्यालय में विहंगम योग युवा संत समाज के कोल्हान प्रमुख नीरज मिश्रा नें मुलाकात कर बताया कि हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर सम्पूर्ण भारत वर्ष एवम विश्व के अन्य देशों में भी एक-बैनर, एक-दिन, एक-समय मंगलवार प्रातः 7 बजे विश्वव्यापी स्वर्वेद यात्रा निकाली गई।
स्वर्वेद प्रदान करते हुए नीरज मिश्रा नें कहा कि स्वर्वेद विश्व का अद्वितीय आध्यात्मिक सद्ग्रंथ है, मानव जाति के उत्थान के इस ग्रंथ में ज्ञान ,वैराग्य, भक्ति का यथार्थ है, इसके श्रवण मात्र से शुभ संस्कारों का उदय होता है एवम विहंगम योग के अभ्यास साधना से परम आनंद शांति का अनुभव प्राप्त होता है।
स्वर्वेद प्राप्त कर सुप्रियो भट्टाचार्य नें हर्ष व्यक्त किया।





