मनप्रीत हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूरन चौधरी आखिरकार गिरफ्त में
इंस्पेक्टर गुलाम रब्बानी के आते ही सिदघोड़ा इलाके के बदमाशो में दहशत
जमशेदपुर : एग्रिको में 8 जून साल 2022 को शिव सिंह बागान एरिया में घर में घुसकर मनप्रीत पाल सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी पुरन चौधरी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में हैं. उसे सिदघोड़ा थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खां के नेतृत्व में छापेमारी टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसकी निशानदेही पर उसकी बहन को भी जयपुर से गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से दो पिस्तौल बरामद किया गया है. जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि कुल तीन पिस्तौल जब्त किया गया है. गौरतलब है कि पूरन चौधरी पिछले कई माह से एग्रिको के मनप्रीत सिंह हत्याकांड में फरार था और वह लगातार फेसबुक पर अपनी हथियारों के साथ तस्वीरें डाला करता था. इसको लेकर पुलिस ने लगातार उसकी मोनिटरिंग की, जिसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया.
इंस्पेक्टर गुलाम रब्बानी के आते ही सिदघोड़ा इलाके के बदमाशो में दहशत
गुलाम रब्बानी खां को एक हफ़्ते में ठीक एक महीने पहले सिदघोडा थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई थी, और महज़ एक महीने के अंदर उन्होंने दो बड़े मामलो मे अपराधियों को गिरफ्तार कर क्षेत्र के गुंडे बदमाशो की हालत खराब कर रखी है. पिछले हफ्ते ही सिदघोड़ा पुलिस ने थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खां के नेतृत्व के 6 अपराधकर्मियों को ब्राउन शुगर और चोरी के मोबाइल समेत कई अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार किया था. और आज खूंखार अपराधी पुरन चौधरी की गिरफ्तारी शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है. गुलाम रब्बानी इससे पहले टाटानगर स्टेशन में जीआरपी थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित थे. वह पूर्व में जमशेदपुर के आजादनगर और उलीडीह थाना के थाना प्रभारी रह चुके हैं.





