डोरंडा उर्स मैदान मे लग रहे ऐतिहासिक ईद एक्सपो की तैयारी जोरों पर।

डोरंडा उर्स मैदान मे
लग रहे ऐतिहासिक ईद एक्सपो की तैयारी जोरों पर।
स्टॉल बुकिंग के लिए दिए गए नंबर पर जल्द ही संपर्क करे।
रांची डोरंडा रिसालदार बाबा उर्स मैदान में लग रहे 11 दिवसीय ऐतिहासिक ईद एक्सपो/ईद बाजार की तैयारी अंतिम चरण पर चल रही है। बता दें झारखंड की राजधानी रांची मे पहली बार ईद एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है जो 28 मार्च से 7 अप्रैल तक चलेगा।जिसमें लेडीज, जेंट्स एवम बच्चो के लिए हर तरह के कपड़े,जूते ज्वेलरी सेवई ड्राई, फ्रूट्स,अचार, कालीन, क्रॉकरी सहित ईद से संबंधित सभी जरूरत की समान उपलब्ध उचित मूल्य पर मिलेगी साथ ही बच्चो के खेलने के लिए छोटे झूले भी लगाए जा रहे है। मेले मे लोकल मार्केट के साथ ही साथ देश के अलग अलग राज्यों से स्टॉल धारक अपने अपने राज्यों की एक से बड़ कर समान ले कर ईद एक्सपो बाजार मे आ रहे है।तो इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। तो अपने परिवार के साथ ईद एक्सपो बाजार मे आकर मेले का आनंद उठाए

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई