दुखद : उज्जैन महाकाल मंदिर में लगी आग, भस्म आरती के दौरान हादसा; पुजारी समेत 13 लोग झुलसे 9 की हालत गंभीर, दीया पर गुलाल गिरने से भभकी आग
उज्जैन : मध्य प्रदेश के महाकाल मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में पांच पुजारी और चार श्रृद्धालु झुलस गए हैं. बताया जा रहा है कि आरती के दौरान गुलाल डालने के बाद आग लग गई. गर्भगृह में धुलेंडी के चलते कवर लगाया गया है, जिसने आग पकड़ी और श्रद्धालुओं पर गिर गया. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया और सभी खतरे से बाहर हैं.






