कोरोना के बाद चीन में फैली ये रहस्यमय बीमारी, रांची के शिशु विभाग में अलर्ट जारी

शिखा श्रेया/रांची. 7347.7 किलोमीटर दूर चीन में फैली एक बीमारी से झारखंड की राजधानी रांची में हड़कंप मचा हुआ है. इतनी दूरी होने के बाद भी रांची के रिम्स अस्पताल में डॉक्टर हाई अलर्ट मोड पर है. दरअसल, चीन में फैल रहे निमोनिया और इन्फ्लूएंजा को देखते हुए अस्पताल में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने शिशु विभाग को अलर्ट रहने को कहा है.

रिम्स अधीक्षक डॉक्टर हीरेंद्र बिरुआ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग चीन में रहस्यमय तरीके से फैल रहे निमोनिया और इन्फ्लूएंजा को लेकर सतर्क है. विभाग की तरफ से निर्देश मिलने के बाद रिम्स में इसकी पूरी तैयारी भी कर ली गई है. यह बीमारी बच्चों में फैल रही है, इसलिए शिशु विभाग के डॉक्टर के साथ एक बैठक की जाएगी कि इस पर आगे क्या कुछ किया जा सकता है.

वेंटीलेटर-ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की व्यवस्था
रिम्स में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शिशु विभाग में खासकर वेंटीलेटर, ऑक्सीजन सपोर्टेड बर्ड और जीवन रक्षक उपकरणों को दुरुस्त करने में लगी हुई है, ताकि अगर कोई इमरजेंसी आई तो उसे फौरन निपटने के लिए अस्पताल तैयार रहे. साथ ही शिशु ओपीडी में स्क्रीनिंग के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई