आज रात भारत में चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण रात 11.31 बजे आरम्भ होगा और इस का समापन देर रात 03.56 बजे होगा. ज्योतिष के अनुसार, चंद्र ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगेगा. हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है। ग्रहण एक खगोलीय घटना है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इस दिन को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ चंद्र देव की आराधना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। माना जाता है कि इस दिन शीतलता और शांति का अमृत बरसाता है। इस साल शरद पूर्णिमा में चंद्र ग्रहण का साया है और यह ग्रहण भारत में भी नजर आने वाला है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए ये शुभ, तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। जानिए किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल शाम 4 बजकर 5 मिनट पर लगेगा. सूतक काल में शुभ और मांगलिक कार्य पूर्णत: वर्जित माने जाते हैं. आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर कैसा असर होने वाला है।