जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत पार्वती घाट के निकट नदी तट से युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत पार्वती घाट के निकट नदी तट से युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई युवक की पहचान जुगसलाई नया बाजार निवासी 40 वर्षीय हेमंत शर्मा के रूप में हुई है जो विगत 23 अगस्त से घर से लापता था फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी

23 अगस्त से जुगसलाई नया बाजार निवासी 40 वर्षीय हेमंत शर्मा अपनी मोटरसाइकिल से दोपहर के वक्त खाना खाकर निकले और फिर लौटकर नहीं आए परिजनों ने इस संबंध में काफी खोजबीन की पर युवक का कहीं पता नहीं चल पाया, आज अचानक परिजनों को सूचना मिली कि एक युवक का शव नदी में तैर रहा है, परिजनों ने नदी तट पर पहुंचकर शव की पहचान 40 वर्षीय हेमंत शर्मा के रूप में की, जानकारी देते हुए मृतक के भतीजे केशव शर्मा ने बताया कि उनके ऊपर कुछ लोन था जिसकी वजह से कई दिनों से वे डिप्रेशन में रह रहे थे 23 अगस्त को दोपहर के वक्त वे निकाले फिर लौटकर नहीं आए शाम में उनकी पत्नी से एक बार बात हुई और फिर उनका फोन स्विच ऑफ हो गया जहां लास्ट लोकेशन खरकाई नदी का बता रहा था उन्होंने बताया कि बाइक से वे घर से निकले काफी खोजबीन के बाद उनका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया आज सुबह पता चल रहा है कि एक शव नदी से मिला है कपड़े के आधार पर उनकी पहचान हेमंत शर्मा के रूप में की गई है

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित