जमशेदपुर : गोलमुरी सर्कस मैदान मे कोलकाता के मशहूर कंपनी डायमंड सर्कस का उद्धघाटन सम्पन हुआ ।

जमशेदपुर : गोलमुरी सर्कस मैदान मे कोलकाता के मशहूर कंपनी डायमंड सर्कस का उद्धघाटन सम्पन हुआ । उक्त् उद्धघाटन के अवसर पर डायमंड सर्कस मे देश के विभिन्न राज्यों से आये हुए कलाकारों ने भारतीय खेलों का प्रदर्शन सहित एवम् अफ्रीका से आये हुए कलाकारों के द्वारा अफ्रीकन खेल जैसे अफ्रीकन एकरोबैट, अफ्रीकन बम्बू, अफ्रीकन बार, अफ्रीकन डांस इत्यादि तरह तरह के रंग- बिरंगे खेलो का प्रदर्शन उनके द्वारा किया गया । जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । उक्त जानकारी देते हुए सर्कस के प्रबंध निदेशक श्री शमशाद हुसैन एवं प्रबंधक श्री के डी रॉय ने संयुक्त रूप से कहा कि रोजाना तीन शो – 01:00 से 04:00 बजे तक, शाम 04:00 से 07:00 और 07:00 से 10:00 बजे (रात) तक दिखाया जायेगा । ज्ञात रहे कि सर्कस के माध्यम से न केवल सर्कस के मालिकों का बल्कि 100 से अधिक परिवारों को रोजगार का भी अवसर मिलता है । उक्त उद्धघाटन के अवसर पर हि उमड़ी भिड़ यह दर्शाता है की इस सर्कस के प्रति लोगों का मोह भंग नहीं हुआ है । और यह सर्कस जमशेदपुर मे निश्चित हि सफल होगी ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित