=========================
*जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम*
*प्रेस विज्ञप्ति- 1142/2023*
*24 अगस्त 2023*
*शिकायत निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारीयों एवं पंचायत स्तर से सीएससी केंद्र के संचालकों के साथ किया गया ऑन लाइन मॉक ड्रिल।*
*शिकायत निवारण कार्यक्रम का उद्देश्य सभी योग्य जरूरतमंद तथा असहाय लोगों को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से अच्छादित करना है।* –– *जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री*
*शिकायत निवारण कार्यक्रम का शुभारंभ दिनाँक 28.8.2023, दिन सोमवार को 11:00 बजे किया जायेगा* –– *जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री*
आज जिला समाहरणालय सभागार में शिकायत निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारीयों एवं पंचायत स्तर से सीएससी केंद्र के संचालकों के साथ ऑनलाइन मॉक ड्रिल किया गया।
इस क्रम में जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि शिकायत निवारण कार्यक्रम का उद्देश्य सभी योग्य जरूरतमंद तथा असहाय लोगों को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से अच्छादित करना है। जिससे कि उन्हें उनके पंचायत में ही उनका हक मिले ताकि उन्हें कार्यालय के चक्कर लगाना ना पड़े। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 28.8.2023 दिन सोमवार को 11:00 बजे से किया जायेगा। शिकायत निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत 11 प्रखंडों के ग्रामीण सीएससी केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते हैं। जिला प्रशासन का प्रयास होगा कि फरियादियों से जुड़ी समस्या ऑन द स्पॉट या ससमय निष्पादित हो सके।
बैठक में जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे शिकायत निवारण कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करें। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर कार्य करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।साथ ही उन्होंने निर्देश दिया की स्महरणालय स्तिथ कार्यालय के पदाधिकारी अपने डाटा ऑपरेटर के साथ समाहरणाल सभागार में जुड़ेंगे। नगर निकाय एवं अन्य विभागीय कार्यालय के पदाधिकारी अपने कार्यालय से इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे। उपायुक्त ने कहा कि इस कार्यक्रम का विस्तार पंचायत के पश्चात जेएसएलपीएस के क्लस्टर लेवल फेडरेशन एवं विलेज लेवल ऑर्गेनाइजेशन के माध्यम से गांव तक किया जायेगा।
इससे पूर्व नीति आयोग की सेंट्रल टीम द्वारा आयोजित ऑनलाइन बैठक में जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त शामिल हुए। उन्होंने चैंपियंस ऑफ चेंज पोर्टल के अंतर्गत इंडिकेटर में आवश्यक सुधार लाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। साथ ही कल की होनेवाली दिशा की बैठक को लेकर सभी विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की गई।
उक्त मौके पर समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम , अपर उपायुक्त, सिविल सर्जन ,अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था, निर्देशक डीआरडीए , निर्देशक एन ई पी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह जिला नजारत उपसमाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला विज्ञान पदाधिकारी , जिला योजना पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी , विशेष पदाधिकारी जमशेदपुर अनुसूचित क्षेत्र समिति, विशेष पदाधिकारी जुगसलाई नगर परिषद , कार्यपालक पदाधिकारी मानगो नगर निगम, तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे साथ ही सभी प्रखंडों के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी एवं सभी सीएससी केंद्रों के संचालक ऑनलाइन इस कार्यक्रम से जुड़े हुए थे।






