एमजीएम थाना क्षेत्र के हिलव्यू कॉलोनी निवासी भाजपा नेता अरुण पांडे के बेटे पर रविवार शाम गोली चलायी गयी.
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय अरुण पांडे के घर पहुंचे. उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली और परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. विधायक ने कहा कि प्रशासन को घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराकर दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करनी चाहिए.






