जमशेदपुर डिमना डैम: मिर्जाडीह जमीन विवाद पर त्रिपक्षीय वार्ता

पूर्वी सिंहभूम जिले के मिर्जाडीह में डिमना डैम के पास जमीन विवाद को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन, टाटा स्टील और ग्रामीणों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई.

इस दौरान टाटा स्टील के अधिकारी, बोड़ाम सीओ, एडीसी और बोड़ाम थाना प्रभारी के अलावा ग्रामीण मौजूद थे.

टाटा स्टील डैम के आसपास की जमीन पर अपना दावा कर रही है, जबकि ग्रामीण उक्त जमीन पर अपना हक जता रहे हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि बांध के पास उनकी कुल 14 एकड़ 72 डिसमिल जमीन है, जबकि टाटा स्टील का कहना है कि वर्ष 2000 में हाइकोर्ट के निर्देश पर तत्कालीन उपायुक्त ने जमीन की बंदोबस्ती खारिज कर दी थी.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई