चांडिल ओसी ने पुलिस बैरक में भेजा

कोल्हान डीआइजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार को पुलिस बैरक में भेज दिया है.

गौरतलब है कि पिछले दिनों डीआइजी के निर्देश पर चांडिल में संचालित अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का पता चला था. डीआइजी की जांच में थाना प्रभारी अजीत कुमार की भूमिका संदिग्ध पायी गयी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी है.

कोल्हान डीआइजी अजय लिंडा ने सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक को चांडिल थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया था.

कोल्हान डीआइजी अजय लिंडा को गुप्त सूचना मिली थी कि चांडिल के बिरीगोड़ा स्थित दलमा इलाके में अवैध शराब फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद उन्होंने एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया. जांच के बाद 14 जुलाई की शाम विशेष छापेमारी दल ने उत्पाद विभाग व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व चांडिल थाना प्रभारी के साथ छापेमारी की. इस दौरान अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने उक्त स्थान से 1100 पेटी शराब बरामद की. इसके साथ ही सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई