संविधान दिवस एवं स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जुगसलाई नगर परिषद द्वारा आज नगर परिषद परिसर में सभी सफाई मित्रों के लिए विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

जुगसलाई (जमशेदपुर), 26 नवंबर 2026: संविधान दिवस एवं स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जुगसलाई नगर परिषद द्वारा आज नगर परिषद परिसर में सभी सफाई मित्रों के लिए विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इन बीमारियों की हुई जांच:
शिविर में मुख्य रूप से मौसमी बीमारियों के साथ-साथ शुगर, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई। जांच के बाद सफाई मित्रों को उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई एवं आवश्यक दवाइयां और परामर्श भी दिया गया।

साथ ही डॉक्टरों द्वारा सफाई मित्रों को सफाई कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित आहार के प्रति भी जागरूक किया गया।

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जनरल फिजिशियन डॉ. साबिया कौसर, फार्मासिस्ट पालु सोरेन, अंजना कुमारी, मंजू टोप्पो के साथ-साथ जुगसलाई नगर परिषद के सभी सफाई कर्मी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई