छठ महापर्व पर बागबेड़ा वैश्य तेली समाज ने 201 किलो लौकी का किया निःशुल्क वितरण

छठ महापर्व पर बागबेड़ा वैश्य तेली समाज ने 201 किलो लौकी का किया निःशुल्क वितरण
जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, बागबेड़ा वैश्य तेली समाज इकाई, झारखंड-जमशेदपुर की ओर से 12 नवंबर 2026, दिन गुरुवार को छठ महापर्व के पावन अवसर पर बागबेड़ा थाना के सामने मंदिर के समीप निःशुल्क लौकी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत समाज की ओर से छठ व्रतधारियों एवं श्रद्धालुओं के बीच 201 किलोग्राम लौकी का निःशुल्क वितरण किया गया। इस सेवा कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कार्यकारी अध्यक्ष संतोष गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, भगवान सा, राहुल शाह, उमेश शाह, श्याम शाह, सूरज शाह, आनंद गुप्ता, आर्यन शाह उर्फ गोलू, सत्यदेव प्रसाद, जनक बिहारी गुप्ता, भारती गुप्ता, शुभम गुप्ता, अवध कुमार शाह, राजेश साहू, संदीप शाह, रेखा देवी, चंदा साह, धर्मेंद्र चौहान सहित अन्य समाज के लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता और सेवा का महान पर्व है। समाज की ओर से प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सभी समाज के लोगों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हुआ।
उन्होंने बताया कि 13 नवंबर 2026, दिन शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे से इसी स्थान पर छठ व्रतधारियों के बीच निःशुल्क सूप, गागर, नारियल, संतरा, सेब, दिया, अगरबत्ती, माचिस, रूई-बत्ती एवं अन्य पूजन सामग्री तथा फल का वितरण किया जाएगा।
समाज की ओर से सभी छठ व्रतधारियों एवं श्रद्धालुओं से इस सेवा कार्यक्रम में शामिल होकर पूजन सामग्री प्राप्त करने की अपील की गई है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई