छठ महापर्व को लेकर नमोटोला स्थित गोप जी के तालाब की साफ-सफाई युद्धस्तर पर जारी, 13 नवंबर तक कार्य होगा पूर्ण : राजकुमार सिंह

छठ महापर्व को लेकर नमोटोला स्थित गोप जी के तालाब की साफ-सफाई युद्धस्तर पर जारी, 13 नवंबर तक कार्य होगा पूर्ण : राजकुमार सिंह

जमशेदपुर। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ को देखते हुए परसुडीह के नमोटोला स्थित गोप जी के तालाब छठ घाट पर साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह के प्रयास एवं देखरेख में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाट की व्यापक साफ-सफाई कराई जा रही है।

श्री सिंह ने बताया कि 13 नवंबर तक साफ-सफाई का पूरा कार्य संपन्न कर लिया जाएगा। इसके साथ ही छठ व्रतियों की सुविधा के लिए घाट पर चेंजिंग रूम का निर्माण कराया जाएगा तथा पूरे घाट परिसर में विद्युत सज्जा की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि छठ पूजा के दौरान व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, स्वच्छता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर छठ व्रतियों को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित घाट उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

इस साफ-सफाई अभियान में पिंटू सिंह जी ,गोलू , शिव हांसदा जी सहित नमोटोला के अनेक ग्रामीण एवं स्थानीय लोग सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

राजकुमार सिंह ने सभी ग्रामीणों से अपील की कि छठ घाट की स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग दें, ताकि महापर्व शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं भव्य वातावरण में संपन्न हो सके।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई