जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की ‘ एनएसएस स्वयं सेविका ‘ का राष्ट्रीय गांधीवादी नेतृत्व शिविर में चयन

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की एनएसएस छात्रा नाजिया परवीन का चयन 12 दिवसीय राष्ट्रीय गांधीवादी नेतृत्व शिविर के लिए हुआ । माननीय कुलपति प्रो इला कुमार ने शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी । इस शिविर के चयन प्रक्रिया में भारत के हर राज्य से लगभग 200 से अधिक NSS स्वयं सेविकाओं और NCC कैडेटो ने भाग लिया । जिसमें कुल 50 सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवारों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार के द्वारा किया गया । इसमें झारखण्ड राज्य से दो उम्मीदवारों का चयन हुआ, जिसमें एक जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्रा नाजिया परवीन है ।
इस 12 दिवसीय आवासीय कार्यक्रम का आयोजन दिनांक – 21 सितंबर से 3 अक्टूबर तक जलगांव महाराष्ट्र में होगा । इस शिविर का उद्देश्य सामुदायिक नेतृत्व का निर्माण , गांधीवादी मूल्यों को सिखाना ,युवाओं को अहिंसा और शांति के दूत आदि बनने के लिए प्रशिक्षित करना है । ‎

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।