गोलमुरी में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति
जमशेदपुर
दिनांक: 11 जुलाई 2026

गोलमुरी में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर। गोलमुरी क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं गोलमुरी मंडल अध्यक्ष शमशाद खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जुस्को के महाप्रबंधक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि गोलमुरी क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों, स्कूली बच्चों एवं राहगीरों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि समय रहते आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाना अत्यंत आवश्यक है।

ज्ञापन के माध्यम से जेडीयू ने जुस्को प्रबंधन से मांग की कि दुर्घटना संभावित स्थानों एवं मोड़ों पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया जाए, निर्धारित स्पीड लिमिट दर्शाने वाले साइन बोर्ड लगाए जाएं तथा वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए आवश्यक सूचनात्मक (इन्फॉर्मेटरी) बोर्ड स्थापित किए जाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

जुस्को के महाप्रबंधक ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना तथा आवश्यक स्थलों का निरीक्षण कर शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से मंडल पदाधिकारी सुदीप रॉय, बलवंत सिंह, अनिल पावा, मनोज शर्मा, सुधीर तिवारी एवं ऋषि प्रसाद उपस्थित थे।

भवदीय,
शमशाद खान
मंडल अध्यक्ष
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू), गोलमुरी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई