एनटीटीएफ एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के 10 दिवसीय ‘रोप-इन’ कार्यक्रम का रंगारंग समापन

दलीय भावना एवं समय की प्रतिबद्धता ही सफलता का मूलमंत्र : ब्रिज किशोर सिंह

एनटीटीएफ एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के 10 दिवसीय ‘रोप-इन’ कार्यक्रम का रंगारंग समापन

जमशेदपुर। एनटीटीएफ (आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर), गोलमुरी एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नए बैच के विद्यार्थियों के लिए आयोजित 10 दिवसीय ‘रोप-इन’ (Rope-In) प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह शनिवार को संस्थान के सभागार में उत्साह, अनुशासन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच संपन्न हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने योग, समूह पीटी, रचनात्मक गतिविधियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपने व्यक्तित्व विकास, टीम भावना और अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने मुक्त कंठ से सराहना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि टाटा स्टील फाउंडेशन ब्रिज ब्रिज किशोर सिंह संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन तथा उप-प्राचार्य पल्लवी चौधरी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने स्वागत गीत एवं प्रेरणादायी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर अतिथियों का स्वागत किया।

स्वागत भाषण देते हुए उप-प्राचार्य पल्लवी चौधरी ने कहा कि रोप-इन कार्यक्रम का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों का संस्थान में प्रवेश कराना नहीं, बल्कि उन्हें अनुशासन, समय प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, सकारात्मक सोच तथा संस्थान की कार्य संस्कृति से परिचित कराना भी है। उन्होंने बताया कि 10 दिनों के प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को योग, शारीरिक प्रशिक्षण, समूह गतिविधियाँ, व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, समय प्रबंधन, मेमोरी तकनीक, टीम बिल्डिंग तथा रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से सर्वांगीण विकास का अवसर प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि ब्रिज किशोर सिंह ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि “दलीय भावना एवं समय की प्रतिबद्धता ही सफलता का मूलमंत्र है।” उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था, संगठन अथवा उद्योग में सफलता केवल व्यक्तिगत प्रतिभा से नहीं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और समय के सम्मान से प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने, सकारात्मक सोच अपनाने तथा निरंतर सीखने की आदत बनाए रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने मेमोरी तकनीक, लक्ष्य निर्धारण और प्रभावी टीम वर्क के व्यावहारिक पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की तथा कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ बेहतर व्यक्तित्व ही युवाओं को उद्योग जगत में सफल बनाता है।

प्राचार्य प्रीता जॉन ने अपने संबोधन में कहा कि एनटीटीएफ का उद्देश्य केवल तकनीकी शिक्षा देना नहीं, बल्कि उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप अनुशासित, कुशल और जिम्मेदार तकनीशियन तैयार करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

पुरस्कार विजेताओं की सूची

सर्वश्रेष्ठ दैनिक डायरी
बैच–1: रीमा कर्मकार
बैच–2: आर्या श्रीवास्तव

कोलाज प्रतियोगिता
बैच–1: राज नंदिनी, सपना सिंह
बैच–2: अवनीत संधू

सर्वश्रेष्ठ योग*
राज नंदिनी

सर्वश्रेष्ठ व्यायाम
प्रिंस तिवारी

सर्वश्रेष्ठ अनुशासन
बालक वर्ग: करणदीप सिंह
बालिका वर्ग: साई पद्मा नंदा

विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता और स्मरण शक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत योग एवं समूह पीटी का प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। उनकी एकरूपता, अनुशासन, तालमेल और समयबद्धता ने यह सिद्ध किया कि निरंतर अभ्यास और टीम भावना से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए उप-प्राचार्य पल्लवी चौधरी ने मुख्य अतिथि, सभी अभिभावकों, शिक्षकों, प्रशिक्षकों तथा सहयोगी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही यह 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मिनट में मृण्मय कुमार महतो एवं ज्योति कुमार ठाकुर सहित संस्थान के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

 

वरुण कुमार
उप प्रबंधक (प्रशासन) एवं प्रशासनिक अधिकारी
एनटीटीएफ, गोलमुरी, जमशेदपुर
मो.: 9097749224

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई