मनोहरपुर थाना में मोहर्रम को लेकर , शांति समिति की बैठक संपन्न

मनोहरपुर थाना में मोहर्रम को लेकर , शांति समिति की बैठक संपन्न

मनोहरपुर : आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को मनोहरपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने तथा पर्व के दौरान आवश्यक सुविधाओ एवं विधि-व्यवस्था को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ डेविड ए डोडराई ने की। उन्होंने कहा कि मोहर्रम भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का पर्व है तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी अमियेल एक्का ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती होगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

बैठक में जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मोहर्रम को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई