मनोहरपुर प्रखंड के रेंगालबेड़ा गांव स्थित शिल्पा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने समूह के बैंक खाते से 4 लाख रुपये की कथित अवैध निकासी का आरोप

मनोहरपुर प्रखंड के रेंगालबेड़ा गांव स्थित शिल्पा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने समूह के बैंक खाते से 4 लाख रुपये की कथित अवैध निकासी का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार समूह की अध्यक्ष एतवारी लकड़ा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व तिरला निवासी सुबानी लकड़ा एवं बैंक सहायक बेंजामिन पुर्ती ने उन्हें जानकारी दी थी कि समूह के खाते में राशि आई है और बैंक प्रबंधन की ओर से उन्हें पैसा लेने के लिए कहा गया है। इसके बाद सुबानी लकड़ा समूह की अध्यक्ष एवं सचिव को बैंक लेकर गई, जहां दो अलग-अलग दिनों में 49-49 हजार रुपये निकासी संबंधी फॉर्म भरवाए गए। अध्यक्ष के अनुसार, कुछ दिनों बाद सुबानी लकड़ा ने समूह को 2 लाख रुपये नकद सौंप दिए।

इस बीच बैंक रिकॉर्ड में समूह के नाम पर 6 लाख रुपये ऋण वितरण दर्शाया गया। मामले ने तब नया मोड़ लिया जब बैंक प्रबंधक एवं बैंक कर्मी बेंजामिन पुर्ती रेंगालबेड़ा स्थित अध्यक्ष के घर पहुंचे और 6 लाख रुपये ऋण की राशि जमा करने को कहा।
इस पर अध्यक्ष एतवारी लकड़ा ने बताया कि समूह ने केवल 2 लाख रुपये प्राप्त किए हैं, 6 लाख रुपये नहीं। बैंक प्रबंधक द्वारा खाते में 6 लाख रुपये ऋण वितरण की जानकारी दिए जाने के बाद समूह की महिलाएं बैंक पहुंचीं और पासबुक व खाते की जांच की। मामला पता लगने के बाद महिला समुह के सदस्यों की होश उड़ गये ।जांच के दौरान उन्हें पता चला कि उनके खाते से 6 लाख रुपये की निकासी दर्ज है, जबकि उनके अनुसार उन्हें केवल 2 लाख रुपये ही मिले थे। समूह की महिलाओं का आरोप है कि उनके खाते से 4 लाख रुपये की अवैध निकासी की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए समूह की सदस्यों ने कहा की इस मामले को लेकर हमलोग सभी महिला समुह के सदस्यों मनोहरपुर थाना में आरोपीयों के खिलाफ लिखित शिकायत करेंगे साथ ही उचित करावाई की मांग करेंगे। इस मामले की जानकारी जेएसपीएल कार्यालय मनोहरपुर में लिखित दे दिया गया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

राष्ट्र चेतना ने मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्र चेतना के सदस्यों ने एकत्रित होकर उत्साहपूर्वक योग दिवस मनाया। इस अवसर पर योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन एवं शारीरिक फिटनेस का संदेश दिया गया