अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस को लेकर शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में लगा योग शिविर, भारी संख्या में बच्चों ने किया भाग

अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस को लेकर शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में लगा योग शिविर, भारी संख्या में बच्चों ने किया भाग

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं / मुद्रिका शर्मा
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के धर्मडीह गांव में स्थित शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लेकर स्कूल परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया जहां इस योग शिविर में नर्सरी से लेकर दसवीं तक के छात्र _ छात्राओं के बीच सूर्य नमस्कार, अनुलोम _ विलोम समेत कई प्रकार से योग से अवगत हुए ।

इस मौके पर विद्यालय के निर्देशक मुद्रिका शर्मा ने स्कूली बच्चों को योग को जीवन में अपनाने व स्वस्थ रहने का संदेश दिया।उन्होंने आगे कहा कि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का निवास होता है व योग से ही शारीरिक व मानसिक शांति आती है। इस मौके पर आयोजित समारोह को विद्यालय प्राचार्य पी के बनर्जी ने भी सम्बोधित किया व बच्चों को योग के प्रति जागरूक किया तथा कहा कि योग मानसिक व शारारिक रूप से स्वस्थ बनता बनाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में
प्रशिक्षक के रूप में विधालय प्राचार्य पी के बनर्जी, सुनीता टुडू,मेनका सिंह। बबली नाथ, सरस्वती, स्वाति कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रूपी कुमारी, सुनीता साव ने अहम योगदान दिया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

राष्ट्र चेतना ने मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्र चेतना के सदस्यों ने एकत्रित होकर उत्साहपूर्वक योग दिवस मनाया। इस अवसर पर योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन एवं शारीरिक फिटनेस का संदेश दिया गया