माधव लाल सिंह जी के निधन पर प्रतिक्रिया

माधव लाल सिंह जी के निधन पर प्रतिक्रिया

गोमिया से लंबे समय तक विधायक रहे माधव लाल सिंह का निधन हो गया। उनका व्यक्तित्व अप्रतिम था। कोई दूसरा माधव लाल सिंह नहीं हो सकता। गरीबों के प्रति झुकाव, उग्रवाद प्रभावित इलाकों में रात-रात भर पैदल चल कर लोगों की बातें सुनना, ईमानदारी और कर्मठता ऐसी कि लोग उन पर रश्क करें। मैं उनके काफी करीब रहा। बेहद नजदीक से उन्हें देखा है। यही कह सकता हूं कि वैसा व्यक्तिव न भूतो, न भविष्यति। वह किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करते थे। यही उनकी लोकप्रियता का राज था। गरीब उन्हें अपना मानते थे। वह सामान्य जीवन जीने वाले, आदिवासियों के लिए शासन-प्रशासन के खिलाफ जाकर मदद करने वाले इंसान थे। उनके निधन से एक युग का अंत हो गया। युगांतरकारी व्यक्तित्व के नाते माधव लाल सिंह हमेंशा याद किये जाएंगे।
सरयू राय, विधायक, जमशेदपुर पश्चिम

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई