गालूडीह पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की तीन बाइक के साथ शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

गालूडीह पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की तीन बाइक के साथ शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले की गालूडीह थाना पुलिस को वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल, एक नंबर प्लेट और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गालूडीह थाना कांड संख्या 33/2025, दिनांक 28 दिसंबर 2025, धारा 303(2)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में 28 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 2 बजे चोरी हुई एक बाइक (WB25F-7922) को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। इससे पूर्व मामले में दो आरोपियों – मोंटिया मुंडा और सत्यवान कुम्हार – को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था, लेकिन एक अन्य आरोपी लगातार फरार चल रहा था।

वरीय पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जमशेदपुर के निर्देश पर गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चौका थाना क्षेत्र के मुंडा गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने फरार आरोपी बिरसम मुंडा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की।
पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद टीवीएस अपाचे बाइक की चोरी उड़ीसा के तिरिंग थाना क्षेत्र से हुई थी, जिसका मामला थाना कांड संख्या 178/2025 में दर्ज है। वहीं एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के संबंध में गालूडीह थाना कांड संख्या 10/2025 दर्ज है। इसके अलावा बरामद होंडा डियो स्कूटी की चोरी उड़ीसा के बहलदा थाना क्षेत्र से हुई थी, जहां मामला संख्या 159/2024 दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिरसम मुंडा उर्फ बिरसिंह मुंडा (उम्र लगभग 26 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना अंतर्गत मुंडा गांव का निवासी बताया गया है।
पुलिस ने आरोपी के पास से लाल रंग की टीवीएस अपाचे बाइक, स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल, सफेद एवं ब्लू रंग की होंडा डियो स्कूटी, एक असली नंबर प्लेट तथा एक की-पैड मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में ईचागढ़, कांड्रा और बहलदा थाना में वाहन चोरी एवं अन्य मामलों में केस दर्ज हैं। छापेमारी दल में गालूडीह थाना प्रभारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर वाहन चोरी के अन्य मामलों की भी जांच कर रही

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई