आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या पर सियासत तेज, राहुल गांधी ने टीएमसी पर साधा निशाना

आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या पर सियासत तेज, राहुल गांधी ने टीएमसी पर साधा निशाना

नई दिल्ली / आसनसोल : पश्चिम बंगाल के आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की हत्या को लेकर राजनीति तेज हो गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने इस घटना को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ Trinamool Congress (टीएमसी) सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

रविवार को राहुल गांधी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की हत्या बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस वारदात में टीएमसी से जुड़े लोगों की भूमिका है और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि कांग्रेस पार्टी कभी भी हिंसा की राजनीति में विश्वास नहीं करती, लेकिन अहिंसा के सिद्धांत को कमजोर करने वाली ताकतों के सामने झुकना भी नहीं जानती। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की जगह “गुंडा राज” कायम हो गया है, जहां चुनाव के बाद विरोधी आवाजों को डराने, दबाने और खत्म करने की कोशिश की जाती है।

उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को सुरक्षा और उचित मुआवजा देने की मांग की। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति हमेशा अहिंसा और संविधान के मार्ग पर आधारित रही है और आगे भी उसी रास्ते पर चलती रहेगी।

इधर, पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई