आज दिनांक 24/4/26 को अवैध शराब के बिक्री एवं विनिर्माण के विरुद्ध बिष्टुपुर थाना अंतर्गत मुखी बस्ती में कतिपय अवैध बिक्री केंद्र में छापामारी किया गया

सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निदेशानुसार आज दिनांक 24/4/26 को अवैध शराब के बिक्री एवं विनिर्माण के विरुद्ध बिष्टुपुर थाना अंतर्गत मुखी बस्ती में कतिपय अवैध बिक्री केंद्र में छापामारी किया गया एवं उलीडीह थाना अंतर्गत शांतिनगर में नदी किनारे संचालित शुक्लू सिंह के अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया।
छापामारी के क्रम में कुल 240 लीटर अवैध चुलाई शराब एवं 12 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त किया गया और लगभग 300 किलो ग्राम किन्वित जावा महुआ घटनास्थल पर विनष्ट किया गया।
संलिप्त सभी अभियुक्त के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज किया जा रहा है।
ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 18.06.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उलीडीह ओ.पी. अंतर्गत डिमना चौक के पास एक व्यक्ति अवैध आग्नेयास्त्र के साथ ब्लू रंग की R15 मोटरसाइकिल पर घूम रहा है तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।