जमशेदपुर के श्री विद्यानंद सरस्वती जी, उपाध्यक्ष जूना अखाड़ा एवं समाज सेवी श्री अवधेश गिरी के द्वारा संयुक्त रूप से कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।

जमशेदपुरः आमबागान मैदान, साकची, जमशेदपुर स्थित “फन वर्ल्ड डिजनीलैंड” का भव्य उद्घाटन जमशेदपुर के श्री विद्यानंद सरस्वती जी, उपाध्यक्ष जूना अखाड़ा एवं समाज सेवी श्री अवधेश गिरी के द्वारा संयुक्त रूप से कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। उक्त अवसर पर श्री विद्यानंद सरस्वती जी एवं श्री गिरी ने डिजनीलैंड का भ्रमण किया एवं कहा कि जमशेदपुर वासियों के लिए इस तरह का आयोजन खासकर बच्चों के लिए बहुत ही मनोरंजक है। यहां शिरकत कर रहे विभिन्न प्रकार के स्टॉल एवं झुला निश्चित ही न केवल बच्चों बल्कि बड़ों के लिए भी दर्शनीय होगा। मेले के संचालक श्री चंद्रशेखर प्रर्वत ने कहा कि इस मेले में आम जनता के मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रकार के आकर्षक झूले (रेंजर झुले, ऑक्टोपस राइड) एवं जलपरी शो आकर्षण का केन्द्र होगा, जिनमें बच्चों, युवाओं एवं परिवार के सभी सदस्यों के लिए सुरक्षित एवं रोमांचक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

मेले के मुख्य आकर्षण विभिन्न प्रकार के बड़े एवं छोटे झूले बच्चों के लिए विशेष झूले एवं खिलौनों की दुकानें विभिन्न राज्यों के टेक्सटाइल (वस्त्र) स्टॉल, स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए विविध फूड स्टॉल, महिलाओं के लिए विशेष मनिहारी (सौंदर्य एवं उपयोगी वस्तुएं) स्टॉल एक ही परिसर में परिवार के सभी वर्गों के लिए मनोरंजन एवं खरीदारी की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। कहने का तात्पर्य यह है कि यहाँ शिरकत कर रहे विभिन्न कारीगरों के द्वारा निर्मित उत्पादों में उनकी कलाकारी भी देखने को मिलेगा

यह “फन वर्ल्ड डिजनीलैंड” एक ऐसा आकर्षक स्थल होगा, जहां मनोरंजन, खरीदारी और खान-पान का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। जमशेदपुर वासियों से अनुरोध है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों के साथ “फन वर्ल्ड डिजनीलैंड” का आनंद ले ।
उक्त उद्घाटन के अवसर पर श्री विद्युत वरण महतो एवं श्री श्री विद्यानंद सरस्वती जी एवं चन्द्रशेखर पर्वत के अलावा कांग्रेस के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, एडवोकेट समरेंद्र प्रताप सिंह एवं शत्रुघन गिरी समेत शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई