रामगढ़। जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स से 1.05 करोड़ की ज्वेलरी डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

रामगढ़। जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स से 1.05 करोड़ की ज्वेलरी डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

एसआईटी की टीम ने नालंदा पुलिस के सहयोग से हरनौत रेलवे कॉलोनी में छापेमारी कर “भारत सरकार” लिखी कार से ट्रॉली बैग में रखे लूट के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं।

इस दौरान दो महिलाएं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष पासवान, उसकी पत्नी रीना देवी और चंद्रावती देवी के रूप में हुई है, जबकि डकैती कांड का मास्टरमाइंड विभाष पासवान अब भी फरार है।

21 अप्रैल को पांच से छह की संख्या में अपराधी ग्राहक बनकर शिव शंकर ज्वेलर्स में घुसे और हथियार के बल पर करीब 1.05 करोड़ रुपये के जेवर लूट लिए, घटना के दौरान दुकानदार और स्थानीय लोगों ने दो अपराधियों को मौके पर ही पकड़ लिया था, जिनसे पूछताछ के बाद पूरे गिरोह का खुलासा हुआ।

पुलिस ने बरामद जेवरों के साथ कार और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई